मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मंदिर हसौद में घटित सामूहिक बलत्तकार की घटना ने समूचे मानव समाज को झकझोर कर रख दिया है उसके बावजूद पक्ष और विपक्ष दोनो की खामोशी अत्यन्त दुखद और चिताजनक है अब तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को किसी ने गंभीरता से नही लिया और ना ही उनकी चिंता की जिसके कारण छत्तीसगढ़ में लगातार ऐसी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यह भी दुखद है कि राजनीतिक दल अपना लाभ और हानि को ध्यान में रख कर विरोध व समर्थन करते है आरोपी का चेहरा देखकर आन्दोलन का रूप रेखा तैयार करते हैं। दिल्ली और राजस्थान की घटना में छत्तीसगढ़ बंद हो सकता है लेकिन राजधानी रायपुर के समीप घटि इस शर्मनाक घटना को लेकर पक्ष-विपक्ष दोनों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

उक्त बाते को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष यशु शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही गई है, उक्त कार्यकम का नेतृत्व राष्ट्रीय बजरंग दल विधानसभा अध्यक्ष दयाशंकर सोनी व राष्ट्रीय बजरंग दल विधानसभा मंत्री अजय बघेल के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष यशु शर्मा, जिला मंत्री नंद कुमार साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष दयाशंकर सोनी, विधानसभा मंत्री अजय बघेल, विधानसभा महामंत्री धनेश नायक, विकासखण्ड अध्यक्ष योगेश नायक, नगर अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष थनेन्द्र सोनवानी, नगर मंत्री बिरेन्द्र निषाद, विकासखण्ड मंत्री राजेश धुर्वे, विकासखण्ड मंत्री हर्ष (लल्ला) अवस्थी, राष्ट्रीय बजरंगदल सदस्यगण राकेश ग्वाले, दीपक साहू, अकाश यादव, धनेश्वर सोरी चरण सिंह सोरी, मनीष पारिक, केशव कश्यप, राहूल डोंगरे, धीरज सोनी, राजू सेन,वासु यादव सहीत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे। अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोकड़ीया टीम के राष्ट्रीय बजरंगदल कर्यकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर से लगे गोढ़ी मंदिर हसौद में 10 बलत्तकारियों के विरोध में स्थान लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह से लेकर हनुमान मंदिर बस स्टैण्ड मैनपुर में मशाल जुलूस रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। सभी दरिन्दो को फांसी की सजा देने की मांग की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version