गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं कि आवाज बनकर रोजगार दो न्याय दोष् कार्यक्रम के तहत मशाल रैली राजिम विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा आहूत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने बताया कि 2014 से सत्ता मे आई केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के द्वारा प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने वादा किया गया था केंद्र की बीजेपी सरकार को 10 वर्ष पूर्ण होने जा रहा बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र की सरकार ने कोई कठोर कदम नहीं उठाए हैं 10 वर्षों में 20 करोड़ रोजगार सरकार ने किन को दिए हैं युवाओं को रोजगार के नाम से पकौड़े तलने सलाह दिया जा रहा है जिससे बेरोजगार युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है सरकार ने युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है उनका वादा जुमला साबित हुआ
देश की आंकड़ों के अनुसार 30 लाख सरकारी पद खाली है करोड़ों युवा नौकरी के इंतजार पर है हमारी मांग है की भर्ती वेकेन्सी भी युवाओं के लिए सही समय में निकाला जाय ताकि उनके भर्ती में उम्र सीमा पार न हो। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश साहू विधानसभा अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष खेमू साहू लीलेश साहू गौकरण तारक सनत सिन्हा प्रमोद साहू वेदप्रकाश साहू रूपेश साहू खुमेश निषाद मिथलेश पटेल संदीप सूरज तारक आदि विधनसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some


