गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल बरौंडा में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कोमल साहू सांसद प्रतिनिधि भारत लाल सिन्हा संस्था की प्रिंसिपल श्रीमती अग्रवाल , नरसिंह यादव, संस्था के समस्त स्टाफ श्री वर्मा, तानसेन साहू, श्री गोलचा, श्री दीवान, सायकल योजना प्रभारी अश्वनी साहू, श्री कुंभकार, नरेंद्र कुर्रे एवं श्री मति शर्मा , श्री मति घोष , श्री मति वर्मा , श्री मति शिंदे, की उपस्थिति में नवमी क्लास के बच्चों को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री सिन्हा द्वारा अपना विचार रखा गया कि छत्तीसगढ़ शासन की यह महत्वपूर्ण योजना हमारे बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही संस्था के प्रिंसिपल ने शासन की योजना को बच्चों को के भविष्य के लिए ऊंची उड़ान बताया। उपस्थित सभी लोगों ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दिए।
There is no ads to display, Please add some


