गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पत्रकार वार्ता में किए गए अनर्गल प्रलाप पर पलटवार करते हुए कहा कि बलौदाबाजार में जितनी हिंसा हुई, उससे भूपेश बघेल को पेट नहीं भरा है। वो अभी भी आग लगाने का काम कर रहे है। श्री साहू ने कहा कि जिस प्रकार से आरोपियों के रिश्तेदार भूपेश बघेल के पास पहुंच रहे है, उससे यह बात और पुख्ता हो रही है कि इस घटनाक्रम की पूरी रिपोर्टिंग भूपेश बघेल को भी हो रही थी। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि बलौदाबाजार की दुर्भाग्यपूर्ण हिंसा व आगजनी के पीछे नेतृत्व वही कर रहे थे और अब चूंकि जांच चल रही है दूध का दूध व पानी का पानी होने जा रहा है, उससे भूपेश बघेल घबरा रहे है और घबराहट में यह अनर्गल प्रलाप कर रहे है। श्री साहू ने कहा कि बलौदाबाजार अग्निकांड मामले को लेकर कांग्रेस वातावरण को बिगाड़कर अपनी गंदी राजनीति सोच से प्रदेश के समरस सामाजिक सौहार्द्र को क्षति पहुंचा रही है। दरअसल बलौदाबाजार मामले के षडयंत्र में अपनी भूमिका के जगजाहिर हो जाने के भय से कांग्रेस के लोग बेचैन हो रहे है और जातीय विद्वेष की आग लगार अब प्रदेश की जनता का ध्यान भटका रहे है। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि बलौदाबाजार में हुई आगजनी की भीषण वारदात एक सुनियोजित राजनीतिक षडयंत्र है और इसमें कांग्रेस की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।
There is no ads to display, Please add some


