दसपुर (गंगा प्रकाश)। बसंत उत्सव के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी में विद्यारंभ संस्कार यज्ञ संपन्न किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा एवं विद्यालय समिति के भरत मटियारा ने संबोधित करते हुए कहा कि बसंत उत्सव बड़ा ही हर्ष उल्लास व पावनता का उत्सव है जिसमें हम सब इन दिनों विद्या की अधिष्ठात्री देवी मांँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर ज्ञान एवं बुद्धि प्राप्त करने उनके समक्ष मंगल कामना करते हैं। इस दिनों में विद्यारंभ संस्कार प्रारंभ किया जाता है। इस अवसर पर पालक गण नव प्रवेशी बच्चों को लेकर उपस्थित हुए थे। जिसमें नव प्रवेशी 25 बच्चों को विद्यारंभ संस्कार दिया गया। गोविंद नागवंशी, लीनाए उमेश्वर, उपेंद्र कुंजाम, आदित्य आदि बड़ी संख्या में पालक गण उपस्थित थे। विद्यारंभ संस्कार संतोष पाठक के द्वारा संपन्न किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कैलाश तारक ने कहा कि विद्यारंभ संस्कार हमारे विद्यालय की मूलभूत पद्धति रही है। प्राचीन काल से गुरु एवं शिष्य के बीच सुंदर संबंध निहित है। विद्यादान को महादान माना गया है। विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदीगणों के द्वारा उक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some
