फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मंगलवार को जगदलपुर में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने पहुंचे लोगों को उनकी बात सुनकर घोर निराशा हुई है। बस्तरवासियों समेत युवाओं को नगरनार स्टील प्लांट न बेचने की गारंटी प्रधानमंत्री नहीं दे पाए। इससे साबित होता है कि वे कितने मजबूर है ? जिला कांग्रेस के महामंत्री प्रशासनिक ओंकार ठाकुर ने कहा है कि वनोपज, रोजगार और तमाम बिंदुओं जिन पर भी प्रधानमंत्री ने संबोधन दिया, वह झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है। प्रधानमंत्री ने संबोधन में यह तो कहा कि नगरनार स्टील प्लांट पर आदिवासियों का अधिकार है लेकिन वे बस्तर की 35 लाख जनता को स्टील प्लांट न बेचने की गारंटी नहीं दे पाए। श्री ठाकुर ने कहा कि साल 2023 में नगरनार स्टील प्लांट का संचालन कराने के लिए जो बोली आहुत की गई है उसके बोलीदारों में प्रधानमंत्री के अभिन्न मित्र की कंपनी भी शामिल है।
There is no ads to display, Please add some
