- बस्तर ने 15 साल के रमन भाजपा सरकार के आततायी चरित्र को देखा और झेला है
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने कांग्रेस को 11 विधानसभा सीटों में जीत दिलाकर सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी थी और उसके बाद हुये दंतेवाड़ा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीताकर बस्तर को भाजपा से मुक्त किया है। वर्तमान में बस्तर भाजपा मुक्त है और 2023 के आम चुनाव में भी बस्तर की जनता बस्तर को भाजपा से मुक्त रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बस्तर की जनता ने 15 साल के रमन भाजपा सरकार के आततायी चरित्र को देखा और झेला है उस दौरान बस्तर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे सुविधाओं के लिए तरसते रही है। बस्तर की जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए रमन सरकार ने कई काले षड़यंत्र किये। बस्तर लाल आतंक से जल रहा था, बस्तर के लोग बस्तर छोड़ने मजबूर थे। रमन सरकार के दौरान 700 से अधिक गांव के आदिवासी पलायन कर गए और उनके घरों को आग लगा दिया गया था, बस्तर उस 15 साल के डरावने दिनों को भूली नही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासियों के मान सम्मान को वापस दिला आया है, आदिवासियों को पेसा के नियम बनाकर उनके कानूनी अधिकार दी है, बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार के 4200 एकड़ जमीन को लौटाकर इतिहास रचा है। स्थानीय स्तर पर भर्ती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, के लिए बेहतर काम किये हैं। आज देश के मानचित्र में बस्तर की पहचान विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में है। बस्तर आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बस्तर की मिलेट, बस्तर की संस्कृति, बस्तर की परंपरा आज विश्व में पहचान बना रही है।
There is no ads to display, Please add some
