अरविन्द तिवारी 

एडिलेड/आस्ट्रेलिया(गंगा प्रकाश) – भारत ने स्टार अर्शदीप सिंह की दमदार बालिंग की वजह से आईसीसी टी – 20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में आज बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से पांच रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाये। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिये 185 रन बनाने थे , लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। जबकि वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच चुकी है और उसके लिये सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी आसान हो गई है। जबकि बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका पांच अंकों के साथ दूसरे ,  बांग्लादेश चार अंकों के साथ तीसरे और पाकिस्तान दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। विराट कोहली को नाबाद पारी के लिये प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

                टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुये टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फेल रहे , वे आठ गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद विराट कोहली और राहुल ने दूसरे विकेट के लिये 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय केरियर का 21वां अर्धशतक लगाया। वे 32 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाकर आउट हुये । उन्हें शाकिब ने मुस्तफिजुर के हाथों कैच कराया। इसके बाद सूर्यकुमार और कोहली ने तीसरे विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुये , अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाये। इसके बाद हार्दिक पांड्या पांच रन और दिनेश कार्तिक सात रन बनाकर आउट हुये। अक्षर पटेल सात रन बनाकर आउट हुये । कोहली 44 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने तीन विकेट लिये ,  वहीं कप्तान शाकिब ने दो विकेट लिये। अपने जीत के लिये 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिये शुरुआत बेहद शानदार रही। सात ओवर तक टीम ने बिना कोई विकेट गंवाये 66 रन बना लिये थे। सातवें ओवर में तेजी से बारिश होने लगी और मैच को रोक दिया गया। तब नजमुल हुसैन शांतो 16 गेंदों में सात रन और लिटन दास 26 गेंदों में 59 रन बनाकर तूफानी बल्लेाजी कर रहे थे। जिस वक्त मैच रुका उस वक्त भारतीय फैन्स के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक बांग्लादेश को 16 ओवर में जीत के लिये 151 रनों का लक्ष्य मिला था। जबकि बांग्लादेश की टीम छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के पारी की बात करें तो लिटन दास ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 60 रन बनाये। भारत के लिये अर्शदीप सिंह ने 04 ओवर में 38 रन देकर 02 विकेट लिये , वहीं हार्दिक पंड्या ने भी 03 ओवर में 28 रन देकर 02 विकेट लिये। जबकि मोहम्मद शमी को एक विकेट से संतुष्ट रहना पड़ा।

टीम इंडिया इलेवन –

केएल राहुल , रोहित शर्मा (कप्तान) , विराट कोहली , सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पांड्या , दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , अक्षर पटेल , रविचंद्रन अश्विन , भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद शमी , अर्शदीप सिंह।

बांग्लादेश इलेवन – 

नजमुल हुसैन शान्तो , लिटन दास , शाकिब अल हसन (कप्तान) , अफिफ हुसैन , यासिर अली , मोसादेक हुसैन , शोरफुल इस्लाम , नूरुल हसन (विकेटीकीपर) , मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद , तस्कीन अहमद।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version