गौरेला । वेंकट नगर रोड में गोरखपुर बायपास तिराहे में गिट्टी से भरा हाइवा ने दो बाइक सवार युवकों को ठोकर मारते हुए बाइक को चालक सहित अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चालक की मौके पर भी मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा साथी युवक बाइक के हाइवा से टकराते ही दूर जा गिरा। जिससे उसके हाथ एवं पर में चोट आई है। जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के तत्काल बाद हाइवा चालक हाइवा को मौके में छोड़कर फरार हो गया।
घटना सोमवार को सुबह करीब 10:00 बजे की है। गौरेला से महेंद्र साहू अपने साथी तुलसी दीवान के साथ बाइक में अपने घर जा रहे थे। दोनों जैसे ही बायपास तिराहे से गर्ल्स कॉलेज की ओर मुड़ रहे थे कि सामने से तेज गति से आ रहा गिट्टी से भरा हाइवा CG 12 AQ 1418 ने बाइक को चालक सहित अपनी चपेट में ले लिया और करीब 25 मीटर दूर तक घसीटते ले गया। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। जबकि उसका साथी तुलसी दीवान बाइक के हाइवा से टकराते ही दूर जा गिरा। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। मृतक महेंद्र साहू पिता श्याम साहू एवं घायल तुलसी दीवान दोनों महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। जो गौरेला में संचालित गेलवे महाकाल नामक कंपनी में मार्केटिंग की पढ़ाई के लिए करीब 2 साल से यहां रह रहे थे। घटना की सूचना पाकर गौरेला पहुंचे मृतक के पिता श्याम साहू ने बताया कि यह चार फुलकी का ठेला लगाते हैं। उसका पुत्र महेंद्र 2 साल में एक रुपए भी घर में खर्चा नहीं भेजा था। पूछने पर हर महीने बस यही कहता था कि अगले महीने कंपनी से मिलेगा तो भेजूंगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार करने वे अपने गांव ले गए।

सड़कों में फर्राटा भरते वाहनों के रफ्तार पर कब लगेगी रोक ?

पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं पखवाड़े के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है। हेलमेट लगाने की सलाह दी जाती है। चालान भी काटा जाता है। लेकिन सड़कों में फर्राटा भरते ट्रेलर, हाइवा, ट्रक आदि भारी वाहनों के रफ्तार पर रोक नहीं लगने से आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं। ओवरलोडिंग एवं तेजरफ्तार पर यातायात पुलिस के द्वारा कार्यवाही नहीं होती। जिससे रफ्तार का कहर बढ़ते जा रहा है। जिस तरह छोटे वाहनों पर कार्यवाही होती है। इन भारी वाहनों पर भी कार्यवाही होना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version