धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश) । अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मेहमानी करके वापस बाइक पर अपने घर जा रहे युवक को सामने से आ रही एक बाइक ने ऐसी टक्कर मारी की दुर्घटना में बाइक में सवार पिता और उसकी तीन साल की बच्ची को गंभीर चोटें आई है वहीं घायल दोनो पिता पुत्री को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आपको बता दे उक्त दुर्घटना अंबेटीकरा गेट के पास बीती शाम तकरीबन सात बजे के आसपास हुई है जहां पंडरी महुआ निवासी करम सिंह पिता बिधनू यादव अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ धरमजयगढ़ मेहमानी करने आया था वहीं शाम सात बजे के आसपास जब वापस अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक फैशन प्रो बाइक के चालक ने उसे टक्कर मार दिया जिसमे बाइक चालक पिता सहित उसकी तीन साल की बच्ची के शरीर के कई भागों में जबरदस्त चोटें आई हैं.फिलहाल दुर्घटना में घायल पिता पुत्री का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है.जहां बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर के निर्देश दिए गए हैं।।
There is no ads to display, Please add some


