फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।  -शनैः शनैः बढ़ती ठंड के साथ जहां मार्निंग वॉक करने वालों की संख्या बढ़ गई है। वहीं सुबह एवं शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। विशेषकर दो पहिया वाहन वाले गरम कपड़े में ही निकल रहे है। मौसम में ठंडकता बढ़ रही है। इससे गर्म पकड़ों की मांग बाजार में बढ़ गई है। जैकेट, स्वेटर, शाल, मफलर, टोपी, दस्ताने, कंबल आदि गर्म कपड़ों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। आकर्षक पैराशूट कपड़ों में जैकेट, वूलन, जरटीन, हुडीस, स्वेटर आदि की नई वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। लोग गर्म कपड़े खरीदने बाजार पहुंच रहे है। दिन का तापमान 30-32 है तो रात का तापमान 14-15 सेंटीग्रेड तक है। रात में शीत लहर का दौर शुरू हो चुका है। सुबह काफी घना कोहरा छाया रहता है। कपड़ा व्यापारी रोशन देवांगन, विसंभर साहू, मनोज यदु, रमलू टांडेकर ने बताया कि ठंड बढ़ने से ग्राहकी अच्छी हो रही है। यदि मौसम ऐसा ही रहता तो पूरा स्टॉक खत्म हो जाएगा। एक अन्य विक्रेता नरेन्द्र निषाद ने कहा कि शुरूआती ठंड में अभी स्वेटर, जैकेट, मफलर, दस्ताने, शाल के नए-नए डिजाईन को लोग ज्यादा पसंद कर रहे है। रामभरोसा साहू राज वस्त्र भंडार ने बताया कि इस साल बच्चों से लेकर बड़ो तक का गर्म कपड़ों की नई रेंज आई है। क्वालिटी के हिसाब से जैकेट स्वेटर कीमत 200 रू. से लेकर 1500 रू. तक है। शहर में 10 से अधिक कपड़ों की दुकान है जहां पचास लाख से अधिक का व्यापार होता है। नेमीचंद जैन प्रेम क्लॉथ स्टोर्स ने बताया कि गर्म कपड़ों के अलावा ऊन से बनी टी शर्ट, गर्म बनियान आदि की खूब मांग हो रही है। आर्डर के हिसाब से माल बाहर से मंगवाते जा रहे है। शहर में दुकानों के अलावा फुटपाथ में भी गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी है। शहर में गर्म कपड़ों का बाजार सजा है। कीमत कम होने की वजह से फुटपाथ की दुकानें ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version