गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में 22 जनवरी भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को गांव गांव मुहल्ले मुहल्ले घर घर में पूरी श्रद्धा, उमंग से मनाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नगर के सभी वार्ड के रामभक्त विगत दिवस से गाजे बाजे और नारों के साथ घूम घूमकर कर प्रत्येक घरों में अक्षत, श्रीराम जन्मभूमि निर्माणाधीन मंदिर, अयोध्या की फोटो के साथ आगामी पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु श्रीराम के बाल रूप भव्य प्रतिमा को नवीन निर्माणधीन मंदिर के गर्भगृह में विराजित करने और उनके प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में जानकारी दे रहे है। वार्ड पार्षद भी भक्तगणों के साथ वार्ड के प्रत्येक घर में 22 तारीख को इस अभूतपूर्व दिवस को बहुत धूमधाम और उत्साह से मनाने निवेदन भी कर रहे है। प्रत्येक घर में श्रीराम जयकारा का पाठ हो, हनुमान चालिसा, सुंदरकांड, राम रक्षा स्त्रोत का पाठ हो। प्रत्येक घर में दीपावली जैसा वातावरण निर्मित कर अपने अपने घरों में रात्रि में दीया जले, तोरण, पुष्प् और लाइटों से अपने घर को सजाकर कार्यक्रम में शामिल होकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा में अपना योगदान दे सकते है। रामभक्तों ने कहा है कि भगवान राम के 500 वर्षो के बाद उसी स्थान पर फिर से प्राण प्रतिष्ठा होने पर अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण प्रत्येक घर में है सभी लोग इस प्राण प्रतिष्ठा में अपना योगदान देना चाहते है और इसलिए 22 जनवरी को सहर्ष सभी लोग घंटी, शंख बजाकर अपने घर को सजाकर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रत्येक परिवार को 22 जनवरी के बाद श्रीराम लला की फोटो और मंदिर की भव्य फोटो के साथ देकर अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। नगर के सभी वार्डो में रामभक्त घर घर जाकर न्योता दे रहे है। प्रतिदिन प्रातः नगर के कई स्थानों से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। इन प्रभातफेरियों में युवाओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
There is no ads to display, Please add some


