महासमुंद (गंगा प्रकाश)। महासमुन्द विधानसभा के ग्राम बरबसपुर में गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुआ किसान नेता अशवन्त तुषार साहू पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि खुशहाली का कामना किया अपने उद्बोधन में कहा गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था, बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। सत्य के प्रति अटूट आस्था की वजह से ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा।
गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया।
साथ में ईश्वर मन्नाडे, रवि सोनवानी, मिलाऊ साहू, कृष्णा निषाद, भूपेंद्र साहू, अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
There is no ads to display, Please add some
