गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बेमौसम अचानक आई वर्षा, हवा एवं ओलावृष्टि से राजिम विधानसभा घाटखाल्हे आदिवासी अंचल में कटने के लिए तैयार धान की फसल पूरी की पूरी बर्बाद हो गई है। इससे प्रभावित किसान बसंत यादव, अरूण, राम पटेल, हेमलाल पटेल, भरत लाल दीवान, भागवत पटेल, लालजी दीवान, प्रकाश दीवान, देवकुमार दीवान, लेखराम दीवान, पुरूषोत्तम, मेघराज दीवान, भूषण दीवान, प्रकाश दीवान, राधेश्याम दीवान, भीरवाराम सिन्हा सहित सैकड़ों किसान ने बताया कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से ग्राम कसेकेरा, अमेठी, साजापाली, नवापारा, भैरा, फिंगेश्वरी, अकलवारा तहसील छुरा पटवारी हल्का नंबर 2-3 में किसानों की रबि फसलों को 23 अप्रैल को आंधी, तूफान व बारिश के साथ ओलावृष्टि के असर से बाली से धान का दाना झड़ गया था। जिससे हमें खासा नुकसान हुआ। किसानों ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान आरबीसी 6/4 के तहत में उचित मुआवजा दिए जाने की मांग राजिम विधायक रोहित साहू से की है। प्रभावित सैकड़ों किसानों वाहनों से सोमवार को विधायक निवास पहुंचे। लेकिन विधायक का कसडोल में चुनाव प्रचार में होने के कारण मुलाकात नहीं हुई। वहीं किसानों ने मोबाईल से चर्चा कर अपनी व्यथा बताई। विधायक रोहित साहू ने किसानों की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने किसानों को हर संभव मदद की आश्वासन दिया है। विधायक राजिम रोहित साहू ने गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को भी इस समस्या की निराकरण को गंभीरता से कार्यवाही कराने की बात कही है। और राजस्व अधिकारी छुरा को प्रभावितों के खेत पहुंचकर क्षति आंकलन करने निर्देश किया है। विधायक ने अपने प्रतिनिधि विजय कंडरा को कृषकों के साथ इस समस्या के समाधान तक प्रकरण को देखने को कहा है। इस ग्रामों के किसानों ने क्षतिपूर्ण की मांग की है। जिससे कसेकेरा में 200 हेक्टेयर, अमेठी में 200 हेक्टेयर, साजापाली में 150 हेक्टेयर, नवापारा में 120 हेक्टेयर, भैरा में 100 हेक्टेयर, फिंगेश्वरी में 150 हेक्टेयर, अकलवारा में 50 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हुई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version