शासन प्रशासन से किया  क्षतिपूर्ति की  मांग


मैनपुर(गंगा प्रकाश)
 क्षेत्र में ऐसे भी परिवार रहते है  जिन्हे अपने परिवार चलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और जब  परिवार चलाने के लिए आर्थिक तंगी झेलना भी पड़ता है बड़ी मुश्किलों से मेहनत मजदूरी करके परिवार के पालन पोषण करना एक चुनौती और ऊपर से आशियाना उजड़  जाने का दोहरी मार ऐसे में उसके क्या बीतता होगा समझा जा सकता है। रहने के लिए टूटे फूटे झोपडी नुमा मकान अंग ढकने के लिए फटे पुराने कपड़ा एवं खाने के लिए थाली में बस पेट भरने लायक हो जिनका सहारा देने वाला शासन प्रशासन से पिछड़ी जनजाति परिवार गुहार लगा रहा है। मामला विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित ग्राम भाँठा पानी जहां पर पिछड़ी जनजाति कमार परिवार रमली बाई पति दशरू राम, गोन्ची बाई पति रनसाय, गोपी राम पिता रूपसिंह कमार एवं ग्राम मौहानाला के मानकू राम पिता सोमा राम मरकाम, समुन्द राम पिता नथलू राम सोरी एवं मानसिंह पिता मेहत्तर राम मरकाम जिनका सात  दिन पूर्व आए भयंकर बारिश से रहने वाले झोपड़ी नुमा मकान टूट कर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण झिल्ली के सहारे अंधेरों में रहकर विषैले सांप बिच्छूओ से परिवार को बचाने जद्दोजहद करने मजबूर है।न तो  यंहा कोई जनप्रतिनिधि न प्रशासन के कोई भी नुमाइंदा पहुंचकर उनका दुख बांट सके ऐसे भी पीड़ित परिवारों ने जिले के कलेक्टर से विपत्ति ग्रस्त परिवारों के द्वारा क्षतिपूर्ति राशि दिलाने मांग किए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version