गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। न्योता भोज छ.ग. सरकार ने एक ऐसी योजना की शुरूआत की है, जिसमें स्कूल प्रबंधन एवं पालकों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़े और पालक शाला व्यवस्था, शाला में पढ़ाई, अनुशासन के साथ साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्राप्त हो। ग्राम बारूला की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के 160 छात्र-छात्राओं को अपने परिवार में मांगलिक काम होने के उपलक्ष्य में न्योता भोज दिए जाने के अवसर पर अपर कलेक्टर भीखम साहू ने उपस्थित बच्चों, पालकों एवं परिजनों के बीच कही। श्री साहू ने कहा कि शासन के एक अच्छी सोच के साथ यह योजना शुरू की है। अपने गांव की शालाओं में अपने ही बच्चे पढ़ते है। हमें अपने घरों के किसी भी शादी विवाह, जन्मदिन, बुजुर्गो की स्मृति, शादी की सालगिरह आदि अवसरों पर शालाओं में न्योता भोज जैसे कार्यक्रम अवश्य करवाना चाहिए। इससे जहॉ बच्चों पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन खाने मिलेगा वहीं पालकों को शालाओं की गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस न्योता भोज में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी, बीआरसीसी टिकेन्द्र यदु, प्राचार्य पुरनलाल साहू, उपसरपंच सुकदेव साहू, केशोराम साहू, घनाराम साहू, शिवचरण साहू, नोसराम साहू, शाला शिक्षक स्टॉफ, समस्त छात्र एवं कुछ ग्रामीण पालक उपस्थित थे विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने साहू परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। और आयोजक परिवार को अपनी खुशियां बांटने से खुशी बढ़ जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री की सोच से यह आयोजन प्रारंभ किया गया है। प्रबुद्धजनों से श्री जोशी ने कहा कि अपने परिवार के खुशी के अवसर पर यह आयोजन सहजता से किया जा सकता है। बीआरसीसी टिकेन्द्र यदु ने इस अवसर पर कहा कि विकासखंड के सभी स्कूलों के प्रमुखों को अपने अपने क्षेत्र में ऐसे आयोजन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है। और इसके अच्छे परिणाम मिलने लगे है।
There is no ads to display, Please add some


