जनता की सोच के अनुरूप विकास हो रहा है
नया स्वरूप लेता रायपुर पश्चिम विधानसभा
विधायक विकास उपाध्याय ने संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाये रखने दिये निर्देश- विकास उपाध्याय
रायपुर (गंगा प्रकाश)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा आज बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के अंतर्गत सड़क डामरीकरण एवं गार्डन के बाउंड्री वाल का भूमि पूजन किया गया तत्पश्चात संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों को गुणवत्ता बनाये रखने निर्देशित भी किये। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा नया स्वरूप ले रहा है और यहां जो विकास हो रहा है वह जनता की सोच के अनुरूप जनता की मांग पर हो रहे हैं इसके बाद विधायक विकास उपाध्याय ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वार्डवासियों के स्वास्थ्य व स्वच्छ माहौल से अवगत् हुए एवं वार्डवासियों से कार्य हेतु सुझाव भी लिये।
विधायक विकास उपध्याय के साथ भूमि पूजन मे निवास राव, आकाश दीवान, विकास पाठक , ईश्वर जगत, राकेश यादव, सुधा सिन्हा, विजय देवांगन, मनोज दहाटे सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।
There is no ads to display, Please add some
