राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच समूह का चयन

कांकेर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। जिला समन्वयक पवन कुमार सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले से कुल 36 विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने भागीदारी की। इस वर्ष के विषय उपकथानक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परतंत्र को समझना पर आधारित परियोजना पर कार्य करते हुए विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रस्तुति जिला स्तरीय आयोजन में दी। प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर एवं जूनियर दो वर्गों में की गई। अपने आसपास के समस्याओं को लेकर लॉग बुक के माध्यम से आंकड़ों, तथ्यों, विश्लेषण पर आधारित प्रोजेक्ट का निर्माण करते हुए बाल वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने रिसर्च प्रोजेक्ट सहयोगी के साथ मंच पर रखा। बाल वैज्ञानिकों के द्वारा बायो फेंसिंग पर अध्ययन, नवाचार से सहायता, ज्ञान प्रणाली, विलुप्त होती प्रजाति का संरक्षण, फूड चेन और फूड वेब, जंगल पर आत्मनिर्भरता का प्रभाव, डुडूम मछली, पेराली जलाने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य में प्रभाव, रोबोटिक आर्म, ओकरा एवं ओकरा अपशिष्ट से गोंद का निर्माण जैसे समसामयिक एवं जटिल विषयों पर प्रोजेक्ट का निर्माण कर प्रस्तुतिकरण दिया। जिला स्तर पर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान लोकेश्वरी नेताम, प्रीतेश्वरी नाग हायर सेकेंडरी आतुरगांव ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हायर सेकेंडरी स्कूल भानबेड़ा की प्रियंका नरेटी एवं आकांक्षा गोटा तथा तृतीय स्थान लालिमा साहू, ज्योत्सना रामटेक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सरोना ने प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान तीक्षा रानी एवं दुलिका कश्यप स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय सरोना ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर माणिक सरकार एवं सत्यम यादव हाई स्कूल इरादाह ने प्राप्त किया।
जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी 7 एवं 8 दिसंबर को पंडित रविशंकर विश्व विद्यालय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 31 दिसंबर को आयोजित की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी भूवन जैन ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर स्थान बनाने शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला समन्वयक पवन सेन, व्याख्याता राजेश सिंह देव हाई स्कूल माकड़ी खुना, हेमलता मंडावी सेजेस सरोना, नंद अटभैया संकुल समन्वयक नंदनमारा, लक्ष्मीकांत साहू मूरडोंगरी, जीआर साहू माध्यमिक विद्यालय डेकुना रहे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से बाल वैज्ञानिक एवम प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version