
छुरा (गंगा प्रकाश)। बाल वैज्ञानिक तराशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता मंगल भवन छुरा में संपन्न हुआ। जोन स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता से सबको प्रभावित किया। मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति महामहीम डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि जिसके मन में कब, क्या, कैसे, क्यों का प्रश्न हो वह सबसे बड़ा वैज्ञानिक है। यह प्रश्न बाल हृदय में सर्वाधिक जागृत होता है। इन्हीं बाल प्रतिभाओं के विज्ञान, गणित और तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने विविध गतिविधियां कराई जा रही है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अहमद जाफरी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक महेश साहू, जिला नोडल सुदामा प्रसाद लोधी, अर्जुन धनंजय सिन्हा, कामता प्रसाद साहू, समन्वयक शंकर लाल यदु , विनोद चंद्राकर द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। के.एल. मतावले ने बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल आधारित ज्ञान को बाहरी जीवन से जोड़कर रचनात्मकता को विकसित करें। किसी भी अवधारणा के मूल सिद्धांत तक पहुंचने का प्रयास करें। अहमद जाफरी ने कहा कि हर बच्चे में वैज्ञानिक सोच छुपी होती है। उनके अंदर के सुषुप्त ज्ञान को जागृत करने की आवश्यकता है। महेश साहू ने कहा कि बच्चों को नया आयाम देने यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। सुदूर वनांचलों में छिपी प्रतिभा को निखारने हेतु ऐसे आयोजन लगातार किया जा रहा है। कबाड़ से जुगाड़, विज्ञान प्रयोग प्रदर्शनी और क्वीज प्रतियोगिता, गणित, विज्ञान, तकनीक पर आधारित था। निरीक्षण एवं उत्साहवर्धन हेतु जिला कार्यालय समग्र शिक्षा से एपीसी भूपेंद्र सोनी, प्रोग्रामर नदीम अहमद उपस्थित हुए। सभी प्रर्दशनी का आकलन कर प्रोत्साहित किए। कबाड़ से जुगाड़ में ऊर्जा के विभिन्न रूप एवं ऊर्जा का रूपांतरण, चंद्रयान-3, वॉटर प्यूरीफायर, श्वसन तंत्र एवं उत्सर्जन तंत्र, पानी से विद्युत उत्पन्न करना, इमली बीजों के माध्यम से गणितीय अवधारणा, वृत्त और उनके अवयव आदि का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। विज्ञान प्रयोग प्रदर्शनी में सुषुप्त ज्वालामुखी, सूर्य ग्रहण, दुर्घटनारोधी यंत्र आदि का प्रदर्शन किया गया। सात राउंड में चले क्विज प्रतियोगिता में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कबाड़ से जुगाड़ में कनसिंघी जोन प्रथम, पोड़ द्वितीय एवं साजापाली तृतीय स्थान पर रहा। विज्ञान प्रयोग प्रर्दशनी में पोड़ जोन प्रथम, खडमा द्वितीय, कोठीगांव तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किए प्रतिभागी, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंट से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल योगेश ठाकुर, तिजऊ राम साहू, धनंजय वर्मा, बसंती साहू, दुष्यंत कुमार साहू, पोषण लाल वर्मा, प्रकाश सिन्हा, राजेश देवागन, हेमलता बंजारे, वंदना देवांगन, चेतना चंद्राकर, आनंद प्रकाश विश्वकर्मा, अरुण कुमार साहू, ओमप्रकाश, दीपिका पटेल, भूपेन्द्र सिन्हा, बंधु सहित प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। संचालन चंद्रवती सिन्हा ने किया।

There is no ads to display, Please add some


