गरियाबंद/राजिम/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम पंचायत बांसीन में हाल ही में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ इसके पहले पूर्व सरपंच शकुन सोनी एवं पूर्व उप सरपंच राजु सोनी को 17 पंचों द्वारा अनियमितता भ्रष्टचार दूर व्यवहार की वजह से अविश्वास मत पारित कर हटा दिया गया था। जिसके बाद कार्यवाहक सरपंच अन्नपूर्णा पटेल को नियुक्त किया गया। उपचुनाव में अन्नपूर्णा पटेल ने जनमत से जीतकर सरपंच पद पर नियुक्त हुए। अन्नपूर्णा पटेल के साथ सरपंच पद हेतु प्रत्याशी के रूप में देवला सेवक बंजारे प्रियंका सोनी राजु सोनी प्रत्याशी थे। हारने की वजह से हार बर्दाश्त न कर लेते हुए चीढ़ में नवनियुक्त सरपंच अन्नपूर्णा पटेल को सेवक बंजारे भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष द्वारा अश्लीलता गंदी गंदी गाली गलौज करके उसका अपमान किया। राजू सोनी देवेंद्र साहू अशीष यदु सनत साहु और मंडल अध्यक्ष सेवक बंजारे द्वारा चोरी का भी आरोप लगाया था। आमजन के बैठक पर अन्नपूर्णा पटेल पर लगाए गए आरोप निराधार निकला। आमजन की भीड़ ने जैसे ही इन लोगों का षड्यंत्र जाना तो बहुत संख्या में रिपोर्ट करते हुए थाना का घेराव कर गिरफ्तारी का मांग किया। सेवक बंजारे जिन्होंने सरपंच अन्नपूर्णा पटेल को अश्लील गाली गलौज दिया था। वह भाजपा की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष के पद में भी है अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष होते हुए भी उनके द्वारा सतनामी समाज को अभद्र भाषा में अपमान किया गया। जिसका सतनामी समाज के लोगों ने उनकी मानसिकता उसकी सोच को बहिष्कार करते हुए उत्तर निंदा भी किया। सरपंच पदाधिकारी एवं ग्राम वासियों की रिपोर्ट पर एवं गिरफ्तारी की मांग पर फिंगेश्वर थाना द्वारा सूचना के दूसरे दिन सेवक बंजारे राजू सोनी सनत साहू अशीष यदु को पुलिस हिरासत में लेते हुए गरियाबंद जेल भेज दिया गया। इनमें से एक देवेंद्र साहू जो अभी फरार है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version