जगदलपुर/बास्तानार(गंगा प्रकाश)। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तर पर लगातार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” के नेता व मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप के नेतृत्व में बास्तानार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लालागुड़ा नाकापारा में जनचौपाल लगाकर ग्रामवासीयों से सीधा संवाद, ग्रामीण ने बताई अपनी विभिन्न समस्या, ग्रामीण झरिया के अशुद्ध पेयजल पीने में मजबूर हैं, क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा लगाकर ग्रामीण हुए त्रस्त, युवा नेता भरत कश्यप को बताई अपनी दर्द, तत्काल पीएचई विभाग अधिकारी से संपर्क कर दिखाई उस झरिया पानी का स्थान को एवं सौंपा गांव में ज्ञापन, जल्द खनन करने का अधिकारी से आश्वासन दी, समस्त बस्तर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के बिना बस्तर में विकास संभव नहीं मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस लगातार ना केवल शहर बल्कि बस्तर के अलग-अलग हिस्सों में व्याप्त समस्या को लेकर संवेदनशील है। हम ना केवल मुद्दे को निदान के लिए सामने ला रहे हैं बल्कि इसके इसे पूरा करने जनहित में संघर्षरत भी हैं इसी कड़ी में बास्तानार ब्लॉक में पेयजल, शिक्षा,स्वास्थ्य, जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह लचरता हैं, जब उदासीन जनप्रतिनिधि और प्रशासन तक आम जनता की बात ना पहुंचे तो विकल्प भी कहां रह जाता है? मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ने कहा कि शासन प्रशासन के अधिकारी के साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी नींद से जागे और व्याप्त बुनियादी समस्याओं के साथ बस्तर के समस्याओं का निराकरण करें। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों झूठी भाषणों मे व्यस्त! जल्द होगा जिला व ब्लाक मुख्यालय में होगा सभी समस्याओं लेकर प्रदर्शन। इस दौरान मंगीराम बेंजाम,कमल बघेल, लखेश्वर नेताम, बुधराम नेताम, चेतन नेताम,जदू मण्डावी,लखमा नेताम सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version