जनक ध्रुव को 2013 में 31 हजार मतों से हराने वाले गोवर्धन के प्रचार रैली में लग रहा जनता का हुजूम

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी के प्रचार प्रसार में उमड़ रहा है ग्रामीणों का जन सैलाब तो दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र पर बाहरी और स्थानीय का मुद्दा गरमा गया है, भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने कहा की भाजपा की सरकार किसान के साथ साथ महिला,मजदूर युवा और कारोबार को भी आगे बढ़ाएगी।
छुरा, मैनपुर मंडल में धुआं धार प्रचार के बाद आज भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी देवभोग मंडल के बरबहाली,नवागांव,चिचिया,दासोपारा,गहनामुड़ा, माहुलकोट,गिरशुल, बाड़ीगांव में प्रचार के लिए पहूंचे जहा उन्हे ब्यापक जन समर्थन मिला।गांव में बाजे गाजे के साथ स्वागत में सभी वर्ग के लोग जुटे रहे।गोवर्धन मांझी भाजपा के चुनावी घोषणा को लेकर ग्रामीणों को बता रहे हैं की,भाजपा की सरकार किसान के साथ साथ युवा,बेरोजगार, मितानीन व माताओं के लिए भी योजना लेकर आई है।

किसानो को एक मुश्त भुगतान

मांझी ने कहा की कांग्रेस की तरह किश्तों में नही बल्कि एक मुश्त किसानो को प्रति एकड़ में हुए धान की पैदावारी का पंचायत में काउंटर लगाकर भुगतान होगा। तेंदूपत्ता संग्रहण दर और बोनस की राशि भी कांग्रेस से बेहतर देंगे।मांझी बोले की 5500 प्रति मानक बोरा के दर पर तेंदूपत्ता के संग्राहको को भुगतान किया जाएगा।फड़ मूंशियो को 25000 वार्षिक मानदेय।5 लाख परिवार को वन अधिकार पट्टे का वितरण,महुवा खरीदी नीति के आलावा संग्राहक परिवार के लिए बोनस और अन्य प्रोत्साहन सरकार देगी।

महतारी वंदन योजना महिलाओ को आर्थीक मजबूती देगी

माता बहनों के लिए भाजपा महतारी वंदन योजना लेकर आ रही है।प्रत्येक बिहाता माता बहनों को प्रति माह 1000 रुपए देंगे।गरीब परिवार के महिलाओ को 500 रुपए में सिलेंडर देने जा रही है सरकार।

स्थानीयता का मुद्दा भारी

बिंद्रा नवागढ़ में कांग्रेस से जनक ध्रुव प्रत्याशी है, 2013 के चुनाव में भाजपा के इसी प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने जनक को 31 हजार मतों से हराया था। एक बार फिर दोनो आमने सामने हैं।जनक ध्रुव को बलौदाबाजार जिले का मूल निवासी बताया जाता है।लेकिन पिछले 10 वर्षो से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण एक बार फिर कांग्रेस ने जनक पर भरोसा जताया है।दोनो पार्टी के जन घोषणा पत्र सार्वजनिक हो चुके हैं। कमों बेस दोनो की योजनाएं जनता को फायदा दिलाएगी।लेकिन इन सब के
बीच इस सीट पर एक बाहरी भीतरी का भी मुद्दा छाया हुआ है।गोवर्धन मांझी के साथ प्रचार में स्थानीय लोगो की भिड़ जुट रही है ।

संसदीय सचिव रहते कराया था विकास कार्य

2013 में जनक ध्रुव को रिकार्ड मतों से हराने के बाद गोवर्धन मांझी को भाजपा सरकार में संसदीय सचिव का ओहदा मिल गया।गोवर्धन मांझी ने काम के एवज में कमीशन की परिपाटी को दर किनार कर 150 करोड़ से भी ज्यादा के विकास कार्य कराए।पूल,सड़क,स्कूल भवन,पंचायतों में सी सी सड़क समेत ,बिजली की समस्या से जूझ रहे इलाके में 132 केवि उपकेंद्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।हालाकि योजना का शुभारंभ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ।तेल नदी के सेनमूडा घाट हो या गोहरापदर पीठा पारा मार्ग पर हाई लेवल बृज निर्माण की मंजूरी गोवर्धन मांझी के कार्यकाल में मिला था।काम और बेहतर प्रशासनिक कार्य क्षमता के कारण आज गोवर्धन मांझी के साथ लोगो का हुजूम स्वयं जुड़ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version