गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बिजली दर में बढ़ोतरी एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि पिछले पांच माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केन्द्र बन गया है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब बिजली दो चार घंटे के लिए बंद न हो। अंचल के अधिकतर गांवो में रात में बिजली की स्थिति और भयावह हो जाती है। घंटो बिजली गुल होने से आम जनता परेशान है। उन्होंने भाजपा से न सरकार संभल पा रहा है और न ही व्यवस्थाएं। सरकार पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही और उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। विद्युत दर में बढ़ोतरी कर सरकार आम जनता के जेब में डाका डालने का कार्य कर रही है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने आम जनमानस के साथ छलावा किया है। श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मतदान के तुरंत बाद ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। आम जनमानस बहुत त्रस्त हो चुकी है। आम जनता को बिजली बिल में बढ़ोतरी का अतिरिक्त बोझ भी सहन करना पड़ेगा। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को कोई ध्यान नहीं है। गरीब मध्य वर्ग को अतिरिक्त बोझ से राहत देने बिजली दरों में बढ़ोतरी का निर्णय को भाजपा सरकार लें।
There is no ads to display, Please add some
