गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में नवमी एवं ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा ग्यारहवीं में तारणी साहू 87.8 प्रथम, गीता साहू 84.2 द्वितीय, करण निषाद 81.2 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहें। वहीं नवमी में आरती सोनवानी 77.5 प्रथम, जितेंद्र साहू 70.1 द्वितीय एवं टिकेश्वरी साहू 67.5 के साथ तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है शिक्षा न केवल हमें सफल होने के लिए एक मंच प्रदान करती है बल्कि सामाजिक आचरण, शक्ति, चरित्र तथा आत्म सम्मान देती है। शिक्षा हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों के सामना करने में सहायता करती है शिक्षा वह ज्योति है जो हमारे अंदर ज्ञान का प्रकाश भर देती है उन्होंने आगे कि जो विद्यार्थी पूरक आए हुए हैं वे परीक्षा की तैयारी में जुट जावे उनके लिए अलग से समय सारणी निर्धारित कर पूरक परीक्षा के बारे में जानकारी दी जावेगी। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे, सत्या मिश्रा, नकुल राम साहू, रुद्र प्रताप साहू, दुष्यंत साहू तोमन राम साहू व आकाश सूर्यवंशी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


