बिल्हा ।  जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बिलासपुर के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिटकुली, बिल्हा में समर कैंप का आयोजन 20 से 25 मई तक संस्था  और संकुल प्राचार्य  आर एस शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा  रहा है । समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा को वर्गीकृत करते हुए अलग-अलग विधाओं में उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे वे अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ सके । कैंप में प्रातः योग अभ्यास के पश्चात विभिन्न आयोजनों में बच्चे अपनी-अपनी सहभागिता देते हैं। जिसमें मेहंदी ,चित्रकला ,वादन,  श्रुति लेखन, कबाड़ से जुगाड़, कर्सिव राइटिंग ,कविता कहानी लेखन माटी कला जैसे विभिन्न विधाओं में संस्था के शिक्षक छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं। जिनमें प्रमुख रूप से मनोज सनाड्य और शकुंतला सोनी द्वारा योगाभ्यास उपरांत अंग्रेजी विषय से संबंधित विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है  वही संस्था के  आशुतोष शुक्ला ,दिलहरण यादव,कुशल दास महंत कीर्ति चन्द्र तिग्गा, चंद्रकांत तिवारी वैदिक गणित और विज्ञान के सामान्य ज्ञान आधारित विधा पर  बच्चो के साथ कार्य कर रहे है । माधुरी कौशिक  मालती शर्मा,रितु कटेलिया ,पुष्पलता  धुव और मेनका कौशिक सिलाई कढ़ाई ,बुनाई ,मेहंदी ,पाककला जैसे विषय में बच्चों को प्रतिभा को परिमार्जित कर रहे हैं। कैंप में विशेष रूप से प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञों को और  विधा में जानकर नागरिकों को आमंत्रित किया गया जिसमे ख्याति प्राप्त पेंटर लोकनाथ द्वारा बच्चो को बेसिक जानकारी दी गई । बच्चे इस आयोजन से ना केवल प्रसन्नचित लगे बल्कि सीखने की उत्सुकता ने उनकी नियमित उपस्तिथि को बनाए रखा है उपस्थित हो रहे छात्रों में प्रमुख रूप से  डिंपल गेंदले,देवेंद्र नवरंग,वर्षा ,हर्षिता कन्नाौजे, रेशमा,नेहा,दिव्या,प्राची,पलक,हरीश कौशिक है ।संस्था के प्राचार्य ने सभी को अपनी प्रतिभा के विकास हेतु तत्पर रहने और लगातार अभ्यास करने हेतु सीख दी गई ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version