गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विधायक रोहित साहू विकास के नाम पर राजनीति से ऊपर उठकर भेदभाव से परे काम करने में विश्वास करते है। उनका मानना है कि वे भाजपा पार्टी के विधायक तो है परंतु राजिम विधानसभा के सभी मतदाता के सेवक के रूप में सभी के साथ विकास का सारणी बनना चाहते है। राजिम विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विधायक रोहित साहू इस प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान कहा कि चुनाव के बाद क्षेत्र की सभी जनता उनके लिए एक समान है और विकास कार्य की गाथा बगैर भेदभाव के लिखी जाएगी। सभी ने आशीर्वाद दिया इस वजह से किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वर्षो से हमारे क्षेत्र के अनेक शासकीय विभाग प्रभारियों के भरोसे चल रहे है जहां व्यवस्था सुधारने का कार्य किया जाएगा। मैं जनहित के लिए तटस्थ खड़ा मिलूंगा। अवैध कार्य में संलिप्त लोग सुधर जाए किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि इस अभूतपूर्व जीत का श्रेय जनता जर्नादन और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। हमारा पूरा ध्यान क्षेत्र के विकास लिए रहेगा। घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए है उसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सड़कों का निर्माण पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता ने धनबल को परास्त करते हुए जनबल का सहयोग किया। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिनों में अधिकारियों की बैठक लेकर आगे की कार्ययोजना, बनायी जाएगी। लंबित कार्यो की जानकारी लेकर जो उचित होगा उस दिशा में जन आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास हो ऐसा पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं सुख हो दुख हो, विकास की बात हो किसी समस्या कठिनाई की बात हो हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा।
There is no ads to display, Please add some
