बिरोडार प्राथमिक शाला में “अंगना में शिक्षा” अंतर्गत पढ़ई तिहार आयोजित
छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला बिरोडार में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग की पहल “अंगना में शिक्षा” के तहत पढ़ई तिहार का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर उपस्थित माताओं एवं पालकों द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक नेमिचंद यादव ने पढ़ई तिहार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आंगनवाड़ी से जुड़े छोटे बच्चों को माताओं द्वारा घर पर ही खेल-खेल में शिक्षित करने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। बिना अतिरिक्त खर्च के घर में उपलब्ध सामग्री के माध्यम से बच्चों को गणितीय एवं भाषाई कौशल सिखाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने बताया कि आगामी ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को घर पर माता-पिता के संरक्षण में रहकर सहज वातावरण में प्रारंभिक ज्ञान प्रदान किया जा सकता है। माता-पिता बच्चों के प्रथम शिक्षक होते हैं, अतः प्राथमिक कक्षा में प्रवेश से पूर्व बच्चों को मूलभूत शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक आनंद राम ध्रुव, ईश्वर साहू एवं हेमलता ध्रुव ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भुनेश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं पालक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


