गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय गरियाबंद में शनिवार 14 अक्टूबर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत के साथ ही खुला मंच अधिवेशन भी आयोजित है। बीएसडएनएल के एडीओ मनोज चूरगापार ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल द्वारा शनिवार को 144 वीं टेलीफोन अदालत का आयोजन प्रात:10:00 बजे रायपुर मार्ग मजरकट्टा पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय में किया गया है। जिसमे लंबित भुगतान वाले उपभोक्ताओं के बिल भुगतान का समाधान एवम अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा खुला मंच अधिवेशन भी 11:00 बजे से आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिला सर्कल के उपभोक्त्तागण अपना प्रकरण लेकर टेलीफोन अदालत में उपस्थित हो सकते हैं। टेलीफोन अदालत एवं खुला मंच अधिवेशन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07706-299010 पर सम्पर्क कर सकते है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version