सागर बत्रा रायपुर/आरंग(गंगा प्रकाश) :- छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता लग गया है।भूपेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी परिवर्तन यात्रा कर रही है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आरंग पहुंची हैं।बीजेपी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए खुशवंत गुरु ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से चारों ओर भ्रष्टाचार घोटाला और घपलेबाजी हो रही है। भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार गरीब किसानों से लेकर मजदूर और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।एक ओर उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करती है। वहीं दूसरी ओर भत्ता देने के समय उनके साथ भेदभाव करती है। शराब बंदी का वादा करके सत्ता में आती है खुद ही शराब को अपनी सरकारी तंत्र के द्वारा बेचने का काम करती है।प्रदेश के किसानों को भूपेश बघेल की सरकार ने हर साल बोनस देने का वादा किया लेकिन जैसे ही सत्ता इनके हाथ में आई वे अपने वादे से मुकर गए। अपने आप को किसान हितैषी बताने वाली भूपेश बघेल की सरकार ने पिछले 5 सालों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भूपेश बघेल सरकार किसानों को लगातार गुमराह कर ही है। मोदी सरकार ने धान खरीदी के लिए राज्य को 51563 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं राज्य सरकार ने सिर्फ 11048 करोड़ लगाए। इससे पता चलता है कि 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि केंद्र की मोदी सरकार ने दिए हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग के लोगों को ठगा है। मजदूर दिवस के मौके पर सारे कांग्रेस के मंत्री और विधायक चटनी बासी खाते हैं लेकिन कभी भी उनके उत्थान के लिए कार्य नहीं करते।रमन सिंह के शासनकाल में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां हासिल की। जिसे धूमिल करने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने पिछले 5 सालों में किया है। बीजेपी सरकार ने पिछले 15 सालों में दर्जनों मेडिकल कॉलेज खोलें एम्स, एनआईटी और होम्योपैथी के कॉलेज खोले लेकिन भूपेश सरकार ने पिछले 5 साल में एक प्राइमरी स्कूल तक नहीं खोला।कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार हो गई है।भूपेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले की याद को ताजा कर दिया क्योंकि यहां उन्होंने गोबर घोटाला किया। यहां खनन घोटाला भर्ती घोटाला शराब घोटाला कैंपा घोटाला पीएससी की भर्ती में घोटाला किया जा रहा है। इनके घोटालों की लिस्ट बनाई जाए तो छत्तीसगढ़ की सरकार ने घोटालों का शतक बना दिया है। कहीं चावल घोटाला कहीं पीएम आवास घोटाला। इनको हटाना जरूरी है। यहां पर 5 साल से घपले घोटालों की सरकार और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है।
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में गुरु खुशवंत साहब की दहाड़ बोले सड़के बदहाल किसान परेशान क्या यही है भूपेश सरकार का विकास
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



