रूपेश जोशी
कसडोल (गंगा प्रकाश)। लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा के रहने वाले आरोपी रामानंद पिता मनक राम डौंडिया अपने आप को बीजेपी कार्यकर्ता बताते हुए लोगों को तो धमकाते फिरते रहता है अब वह मीडिया कर्मियों को सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप बीजेपी मण्डल लवन व्हाट्सएप ग्रुप में खुली तौर पर मीडिया कर्मियों को अश्लील माँ बहन की गाली गलौच, गॉव की गली मोहल्ले में जान सहित मारने पीटने की धमकी सहित घर में घुसकर जान लेवा हमला करने की बात ग्रुप में मेसेज कर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया।ये आरोपी पूर्व में 2016 में भी गॉव की एक महिला को घर में घुसकर धमकाया था जिस पर पूर्व में लवन चौकी में इनके विरुद्ध शिकायत, कार्रवाई हुआ था।अब अपने आप को आते जाते बीजेपी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता बताकर डराने धमकाने का मामला पहले भी आते रहा है।लोग आरोपी की आदतन अपराधी छवि को जानकर उलझना उचित नहीं समझ रहे हैं लेकिन उक्त आरोपी ने मंगलवार रात में बीजेपी लवन मण्डल में जुड़े कुछ मीडिया कर्मियों को गंदी गंदी माँ बहन की अश्लील गाली गलौच, जान सहित मारने पीटने ,घर में घुसकर हमला करने कंही भी मिलने पर काम तमाम कर देंगे जैसे डरावनी धमकी ग्रुप में मेसेज करते हुए दिया है।जिसका स्क्रीन शॉट मीडिया कर्मियों के पास सुरक्षित है।थाना प्रभारी एवं रात्रि ड्यूटी प्रभारी पुलिस थाना लवन को सम्पूर्ण घटना से अवगत कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग मीडिया कर्मियों ने पुलिस प्रशासन ,राज्य सरकार से किये हैं ।एवं ऐसे अपराधिक छवि के व्यक्ति यदि कोई भी पार्टी में जुड़े हुए हैं तो हटाने की भी मांग किये गए हैं।आरोपी द्वारा उक्त घटना में इस्तेमाल किये गए मोबाईल नम्बर 8717942414 है।इसी नम्बर से लगातार बीजेपी मण्डल लवन व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े मीडिया कर्मियों को लगातारमेसेज पोस्ट करते हुए धमकी दिये गए हैं।प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघम ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन, बीजेपी की सरकार एवं आरोपी यदि पार्टी से जुड़ा हुआ है तो उसे हटाया जाए।ऐसे लोगों के चलते ही किसी भी प्रतिष्ठित पार्टी की छवि भी धूमिल हुआ है।पुलिस थाना लवन रात्रि ड्यूटी प्रभारी का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
बीजेपी पार्टी की कार्यकर्ता बताकर, मीडिया कर्मियों को बीजेपी मण्डल लवन ग्रुप में अश्लील गाली गलौज कर दे रहा है धमकी, गिरफ्तारी मांग तेज।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



