गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ बीरेन्द्र दीपक कॉलेज जामगांव में आंवला नवमीं के अवसर पर पूजन कर रक्षासूत्र बांधे गए। इस मौके पर बीएड के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण पर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रशिक्षार्थियों ने कहा कि वृक्षों की सुरक्षा वर्तमान में बेहद जरूरी है। लोगों को जागरूकता का परिचय देते हुए यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रकृति की अनुपम भेंट को हमें बचाए रखना है। प्रकृति ने हमें जीवन रक्षा के लिए पेड़-पौधों के रूप में अनमोल धरोहर भेंट की है। वातावरण को शुद्ध रखने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है।
There is no ads to display, Please add some
