गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।श्री बीरेन्द्र दीपक शिक्षा महाविद्यालय जामगांव में 02 दिसंबर को बीएड प्रशिक्षुओं के द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, खेल प्रभारी, सांस्कृतिक प्रभारी आदि विभिन्न पदो ंके लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन छात्र/छात्राओं के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मॉ सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर अतिथियों का स्वागत पश्चात् बीएड कक्षा के छात्र/छात्राओं ने गीत, भाषण, कविता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रशिक्षु मेघेश कुमार, नेहा, राधेश्याम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा इस प्रकार है गीत-यमुना कोमर्रा, कविता-गुलशन कुमार, भाषण-चुनामणी एवं वाद विवाद- आकाश दुबे, मेघेश, सीता रही। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की संचालिका उषा शर्मा ने निर्वाचित छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से करने का आग्रह करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहें।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
