गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। श्री बीरेन्द्र दीपक शिक्षा महाविद्यालय जामगॉव में जिला.गरियाबंद ;छण्गण्द्ध में 26 जनवरी को गणतंत्र दीवस मनाया गया। जिसमें प्रातः 08 बजे महाविद्यालय की संचालिका श्रीमति उर्षा शर्मा के द्वारा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्र.छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्रध्छात्राएं प्रभात फेरी में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालिका श्रीमति उषा शर्मा के करकमलों से मॉ सरस्वत्ती की छायाप्रतिमा में पूजा.अर्चना कर किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात महाविद्यालय के छात्रध्छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत कविता भाषण नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से अमरवीर शहीदों को याद किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्रध्छात्राएं उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


