बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देश वही सी एच एम ओ डॉ एम पी महिश्वर मार्गदर्शन पर जनहितैषी एवं संवेदनशील बी एम ओ कसडोल डॉ अंजान सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में योग शिक्षको द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में कार्यरत कर्मचारियों को योगाभ्यास कराते हुए योग दिवस मनाए गए।इस मौके पर अस्पताल कर्मचारियों के अलावा योग शिक्षको की उपस्थिति रहा।श्री चौहान ने चर्चा में पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि योग नियमित करने से व्यक्ति निरोग तो रहता है साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति भी मिलता है।इसलिए हमेशा नियमित योगभ्यास करते रहना चाहिए।सुबह का समय योगभ्यास के लिए सबसे बेहतर औऱ उत्तम समय होता है इसीलिए हर व्यक्ति को योग को अपनाने में खास रुचि लेने चाहिए ।श्री चौहान ने विश्व स्वास्थ्य दृष्टिकोण के उद्देश्य से योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से शारिरिक थकावट एवं अनेक बीमारियों में राहत की प्राप्ति होती है।नियमित योग करने वाले का जीवन शैली अन्य लोगों की अपेक्षा कुछ बेहतर होता है।

There is no ads to display, Please add some


