गौरेला पेंड्रा मरवाही (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गौरेला में एक बेजुबान जानवर के साथ क्रूरतापूर्वक लाठी से पीट पीटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है….

दरअसल गौरेला के मंगली बाजार में  इस घटना में सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है की एक कुत्ता जो की एक घर के चबूतरे में सोया हुआ था वहां का रहने वाला एक मोहसिन नामक युवक आया और सो रहे कुत्ते को मोटे डंडे से बेरहमी से पीट रहा है और तब तक पीटते रहा जब तक की कुत्ते की मौत नहीं हो गई…

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000592950.mp4

कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले पर किसी ने भी मोहसिन का विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाया।  इतना ही नहीं बेरहमी से कुत्ते की पिटाई करके हत्या करने के बाद युवक वही डंडा लिए चिल्लाता और धमकाता हुआ फिरता रहा, कुछ पड़ोसियों से उसका विवाद भी हुआ और बाद में मोहल्ले के लोगों ने जब गौरेला थाने में इसकी सूचना दी तो उल्टा मोहल्ले वालों को वापस भेज दिया गया और रिपोर्ट नहीं लिखी गई

पुलिस ने नहीं. किया कार्यवाही

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000592951.mp4

 बताया जा रहा है कि युवक आए दिन मोहल्ले में इस प्रकार दहशत फैलाने का काम करता है और पूर्व में भी एक कुत्ते को मार चुका है पर पुलिस दहशत फैलाने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर संरक्षण देने का काम कर रही है…

किसने क्या कहा 
गौरेला पेंड्रा के थानेदार सनीप रात्रे ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ धारा 325 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है, जो किसी भी जानवर को मारने, जहर देने, अपंग करने या बेकार करने का आपराधिक आरोप है, जिसमें एक अवधि के लिए कारावास की सजा हो सकती है। पाँच साल, या जुर्माना, या दोनों।
हालाँकि, आरोपी कानूनी कार्रवाई के डर से फरार है और संबंधित पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version