फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम कौंदकेरा में एक अग्निवीर लौटा तो वहां के लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। अग्निवीर ने आते ही अपने माता पिता को सैल्यूट किया और नेवी की कैप पहनाई। ये देखकर मॉ-बाप और परिजन भी भावुक हो गए। ग्राम कौंदकेरा निवासी नीलकमल साहू महाराष्ट्र के अहमदनगर भर्ती रैली में शामिल हुए थे। नीलकमल का चयन भारतीय नौसेना के लिए हुआ था। तब से नीलकमल साहू की ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग पूरी कर गुरूवार को वापस घर लौट आया। यहां ग्रामीणों ने धुमाल बजाकर और तिलक लगाकर उसका जबरदस्त स्वागत किया। ग्राम के सरपंच, उप सरपंच समेत वरिष्ठ नागरिकों ने उनकी सफलता का लेकर काफी खुशी जाहिर की है। नीलकमल के माता-पिता गांव में ही किसान है। बेटे के अग्निवीर बनने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। नीलकमल ने बताया कि यह उसके लिए काफी गौरवपूर्ण क्षण तो है। साथ ही वह मॉ बाप को भी इसके लिए भागीदार मानता है। निरंतर प्रेरणा के परिणाम स्वरूप ही वे आज इस काबिल बन पाया है। नीलकमल ने कहा कि देश के लिए रक्षा करने के लिए अग्निवीर से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हम सब युवाओं को इसके लिए और तैयारी करनी चाहिए। भारतीय नौसेना में अग्निवीर योजना के तहत प्रथम बैच में ही नीलकमल का चयन हुआ है।
बेटा फौजी बनकर लौटा, ग्रामीणों ने धुमाल के साथ किया भव्य स्वागत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
