राजनांदगाव (गंगा प्रकाश) – छुरिया में आज बेरोजगार युवा संगठन ने कालेज चौक से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। और संगठन ने 10 सूत्रीय मांग लेकर छुरिया तहसीलदार को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, विधायक, कलेक्टर व तहसीलदार के नाम छुरिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें विशेष रूप से लंबे वर्ष से प्रतियोगिता परीक्षा की भर्ती नहीं हुई है,शिक्षक भर्ती, छात्रावास अधीक्षक भर्ती , एडीईओ भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने , संविदा भर्ती कि जगह स्थायी भर्ती, प्रतियोगिता परीक्षा भर्ती में न्यूनतम अंक निर्धारित करें, आत्मानंद स्कूल में सरकार हिंदी माध्यम के लिए प्रतिनियुक्ति को बंद करें, छ.ग. राज्य में सेट की परिक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाए, सभी विभागों में प्रतियोगिता परीक्षा प्रतिवर्ष हो, आउट सोर्सिंग बंद कर खाली पदों की तत्काल भर्ती निकाली जाय, कोरोना महामारी के नाम पर स्थाई भर्तियों पर रोक हटाई जाए। इन्हीं विषयों पर बेरोजगार संगठन ने ज्ञापन सौंपा। वहीं 25 मार्च 2023 तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन का चेतावनी दिया है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान विशेष रूप से नरेंद्र सिन्हा, चंदन साहू, लाकेश निर्मलकर, केदारनाथ, नवनीत अहीर, चंदेल साहू दिग्विजय मिश्रा, तरुण साहू, सहित बडी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


