गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।विकासखंड के बेलर धान खरीदी केन्द्र से रात्रि में कैप खोलकर धान के कट्टा चोरी करने की घटना प्रकाश में आई है। सीसीटीवी कैमरे से मिली जानकारी के अनुसार चोर लगभग 1 घंटे में इस चोरी को अंजाम दिया है। इससे यहां पदस्थ चौकीदारों के काम के साथ मिलीभगत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच कर रही है। प्राप्त विस्तृत जानकारी अनुसार धान उपार्जन केन्द्र बेलर में 30 नवंबर मध्य रात्रि को बेलर सहकारी समिति में 21 बोरी धान की चोरी हो गई है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसकी जानकारी जब लगी तब 1 दिसंबर अपरान्ह 3 बजे उस स्टेक में और बोरी की छल्ली लगने केप कवर को हटाया गया तो हमालों ने देखा कि वहां से धान का कटटा गायब है। यह देख स्टाप सहित हेमाल व चौकीदार के होश उड़ गए। उस वक्त समिति प्रबंधक किसी काम से फिंगेश्वर में थे जिसको जानकारी दी गई। इसके बाद सरपंच टॉयल साहू, प्राधिकृत अधिकारी शेखर साहू ने फिंगेश्वर थाना निरीक्षक जितेन्द्र विजयवार को फोन से जानकारी दी। सूचना पाकर थाना अधिकारी के निर्देश पर एसआई प्रहलाद ठाकुर ने पुलिस स्टाप के साथ बेलर घटना स्थल का मुआयना किया और वहां सीसीटीवी कैमरे को देखा गया। जिसमें बुधवार रात्रि 1.47 बजे से 2.58 बजे रात्रि तक केन्द्र के स्टेक से धान की बोरी को 4 आरोपी चोरी करते दिख रहे है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ दूरी पर चारपहिया गाड़ी रही होगी। चोरी होने की पुष्टि पर समिति प्रबंधक नीलकंठ साहू, प्राधिकृत अधिकारी शेखर साहू रात की चौकीदारी करने वाले दिलीप यादव, फिरूराम यादव मेघनाथ साहू को थाना में पूछताछ किया जा रहा है। कि कैमरे में कैद फुटेज की पहचान में कोई संदिग्ध व्यक्ति हो। आशंका जाहिर की जा रही है की किसी जानकार ने पहले रेकी की फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में फुटेज खंगाल कर पहचान करने की खोज जारी है। गांव के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और किराना दुकान जहां धान खरीदी होती है तो मामला का खुलासा हो सकता है। वहीं चोरी के मामले में चौकीदारों की घोर लापरवाही सामने आयी है चौकीदारी का मतलब रात भर जागरण कर गस्त करना है। केन्द्र के अंदर 1 घंटा से ज्यादा तक चोर चोरी करते रहे उनको भनक भी नहीं हुई। वहीं चौकीदारों ने कहा रात्रि में गस्त किया गया पर हमें पता नहीं चला। वही समिति प्रबंधक बीच बीच में रात्रि में मॉनिटरिंग करते तो शायद चौकीदार अलर्ट रहते और चोरी की यह नौबत नहीं आती। धान के स्टॉक के चलते धान की सुरक्षा एक बड़ी मुसीबत है। धान का लगातार उठाव किया जाना जरूरी है। इस मामले पर सहकारी बैंक के मैनेजर शेषनारायण पान्डे एवं सुपरवाईजर टी. आर. साहू ने कहा कि सभी धान केन्द्रों में चौकीदार रखे गए है। उन्हें सतर्क एवं चुस्त दुरूस्त किया जावेगा।
बेलर उपार्जन केन्द्र में 21 कट्टा धान की चोरी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
