मृतिका गौरेला के ब्यूटी पार्लर में करती थी काम, आरोपी से था विगत तीन वर्ष से परिचय, विगत एक माह से युवती के बार बार मना करने के बाद भी आरोपी नही छोड़ रहा था पीछा

आरोपी ने प्लान कर दिया घटना को अंजाम , मंगाया अमेजन से चाकू, आज सुबह मृत युवती के घर जाकर वहीं से करने लगा पीछा फिर करने लगा बात करने की जिद मना करने पर किए चाकू से पेट पीठ और गले पर ताबड़तोड़ वार

मृतक रंजना यादव

आरोपी है पहले से शादी शुदा, पहली पत्नी ने छोड़ा फिर किया दूसरी से प्रेम विवाह दोनो शादी से हैं 2 संतान फिर भी बाहर की युवती से रखे संबंध

सभी एसडीओपी की निगरानी में थानों ने की नाकेबंदी, साइबर और थानों की संयुक्त टीम ने महज पांच से छः घंटे में आरोपी की शिनाख्तगी से लेकर धर पकड़ कर लिया आरोपी को हिरासत में

https://youtu.be/y30eBOV2cUk

आज दोपहर लगभग 12:30 बजे एसबीआई गौरेला के सामने एक युवती नाम रंजना यादव उम्र 21 वर्ष निवासी झगराखंड गौरेला पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को जीपीएम पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम दुर्गेश प्रजापति है जिसकी उम्र लगभग 29 साल है मूलतः ग्राम लोहारी मरवाही का रहने वाला है और मरवाही चिचगोहना रोड पर स्थित मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप पर काम करता है। आरोपी पहले से शादी शुदा है जिसे पहली पत्नी से एक पांच साल की बेटी है जो इसे छोड़कर चली गई जिसके बाद इसने दुबारा लव मैरिज की जिससे एक 2 साल की बेटी है इसी बीच आरोपी ने विगत तीन वर्ष से रंजना से संबंध बना रखे थे । विगत एक दो माह से दोनो का विवाद चल रहा था और लड़की आरोपी युवक से बात नहीं करना चाह रही थी और पीछा छुड़ाना चाहती थी पर युवक उसे बार बार एप्रोच कर रहा था। आरोपी ने कुछ दिन पहले अमेजन से एक डैगर (चाकू) आर्डर कर मंगाया था आज सुबह वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी से जल्दी निकलकर तैयारी के साथ डैगर लेकर निकला था और युवती के घर जाकर उसके निकलने का इंतजार करने लगा। जैसे लड़की निकली उसका पीछा करते हुए उसे कई बार रोकने की कोशिश की जो बाद में एसबीआई गौरेला के पास रुकने पर बहस करने लगा उसी दौरान युवती द्वारा अपने घर वालों को बताऊंगी और बुलाऊंगी बोलने पर गुस्से में आरोपी ने रंजना की पीठ पेट और गले पर डैगर से ताबड़तोड वार किया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाह से पूछताछ करते हुए पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली शिनाख्त होते ही एसपी जीपीएम आईपीएस भावना गुप्ता ने नेतृत्व करते हुए अब तक पुलिस को अपने मुखबिरों और साइबर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी के हुलिए और वाहन की जानकारी सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी को देते हुए नाकेबंदी लगवाई। एडिशनल एसपी ओम चंदेल की मॉनिटरिंग में नाकेबंदी व्यवस्था लगाई गई जिस दौरान थाना मरवाही पुलिस की एक टीम को चिचगोहना मरवाही रोड पर आरोपी दिखा जो पुलिस को देखकर कच्चा रास्ता लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वर्तमान में आरोपी को गौरेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। साइबर सेल जीपीएम और सभी थानों की टीमों के कोऑर्डिनेशन और रियल टाइम इनपुट शेयरिंग के कारण महज कुछ घंटे में आरोपी की शिनाखतगी और धर पकड़ में सफलता हासिल की गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version