गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर सहकारी बैंक में आज एकाएक फिर किसानों की भारी भीड़ देखी गई। कल फिंगेश्वर सहकारी बैंक अंतर्गत आठ धान खरीदी केन्द्रों जामगांव, गुण्डरदेही, फिंगेश्वर, बेलर, चरौदा, बोरसी एवं भसेरा के 15426 किसानों की 21.2 करोड़ राशि बोनस के रूप में उनके खाते में डाली गई। बताया जाता है कि उसी राशि के आहरण के लिए आज सहकारी बैंक में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोड जाम की स्थिति हो गई। बैंक में लगभग 400-500 मीटर सायकल की लाइन लग गई। बैंक सूत्रों ने बताया कि आज की भीड़ से धान बिक्री के समय राशि निकालने के लिए किसानों की लगी भीड़ जैसा माहौल हो गया है। सहकारी बैंक फिंगेश्वर सहित बैंक की अनेक ग्रामीण शाखाओं में एटीएम लगाने के बाद भी राशि आहरण करने कृषकों की बैंक में लगी भीड़ का कारण पता करने पर बताया गया कि कृषकों ने एटीएम कार्ड बनाने में रूचि नहीं दिखाई है। यही कारण है कि बोनस की राशि निकालने आज बैंक में मेले जैसी भीड़ थी। बैंक सूत्रों ने बताया कि आज लगभग 1000 से ज्यादा किसानों ने एक करोड़ से भी ज्यादा राशि का आहरण किया है। अभी आने वाले कुछ दिनों तक प्रतिदिन इसी प्रकार की स्थिति के आदिमान के चलते बैंक प्रशासन प्रतिदिन राशि की व्यवस्था में लगेगा। अधिकारियों ने कृषकों से अपील की है कि एटीएम जारी कृषक अपने केन्द्र में लगे एटीएम से ही राशि निकालें एवं भीड़ को देखते हुए अत्याधिक जरूरत वाले किसान ही आहरण हेतु बैंक आवें।
बैंक में लगा मेला, बोनस मिलते ही आज लगभग 1000 किसानों ने निकाली 01 करोड़ से अधिक राशि
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
