गुरुचरण राजपुत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। वन मंडल धरमजयगढ़ के बोरो रेंज में इन दिनों जंगली हाथियो की आमद की खबर के बाद इलाके के किसान दहशत के साए में जीवन गुजार रहे है आपको बता दे की बोरो रेंज के जमरगीडी में दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियो के दल प्रवेश के प्रवेश के बाद क्षेत्र के किसान रतजगा कर अपनी फसल को रखवाली में जुटे हुए हैं वावजूद खेतो में खड़ी धान की फसल को हाथ लगातार नुकसान पहुंचा रहे है जिससे किसानों में एक तरफ मायूसी छाई हुई है तो दूसरी तरफ विभाग के कर्मचारियों के प्रति आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।वहीं वन विभाग की हाथी मित्र दल की टीम भी हाथियो को रिहायशी इलाके और खेतों से दूर भगाने हरसंभव कोशिश में लगी हुई है लेकिन हाथियो का यह दल बोरो रेंज के लारिमाटी जामझोर नामक जंगल में डेरा किया हुए है।जिससे क्षेत्र के किसानों के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है वहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा लकड़हारे तथा मवेशी चरवाहों को जंगल से दूर रहने की अपील की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


