गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 1 मार्च से प्रारंभ होने वाली हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षा के साथ ही छात्र-छात्राओं, पालकों व शिक्षकों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर से प्राप्त किया जा सकता है। मंडल के उपसचिव ने सभी केन्द्राध्यक्षों को भी यह नंबर प्रेषित करते हुए इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के लिए कहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर रविवार और अवकाश के दिनों को छोड़कर सुबह 10ः30 से शाम 5 बजे तक कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। हेल्पलाइन 2024 के नाम से जारी यह सुविधा 22 फरवरी से 22 मार्च तक के लिए ओपन की गई है। पालक, परीक्षार्थी, शिक्षक सहित कठिनाई समस्या से ग्रस्त कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग कर सकता है।
There is no ads to display, Please add some
