“सरिता सिंह बनी गरियाबंद जिला संयोजिका, पूजा साईंरानी महासमुंद जिला संयोजिका, सुशीला ठाकुर बनी गरियाबंद एवं महासमुंद जिला पर्यवेक्षक

रायपुर/गरियाबंद/महासमुंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई का गठन किया गया हैं। एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ फेडरेशन की प्रदेश संयोजिका दिव्या राठौर तथा प्रदेश महासचिव दीपक भास्कर ने स्टेट कोर कमेटी की अनुशंसा पर गरियाबंद ज़िले की वरिष्ठ ब्यूटीशियन  सरिता सिंह को जिला संयोजिका मनोनित किया गया हैं। वरिष्ठ ब्यूटीशियन पूजा साईरानी को महासमुंद जिले की जिला संयोजिका मनोनित किया गया हैं । सुशीला ठाकुर को गरियाबंद तथा महासमुंद जिले में फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO )   की जिला इकाई तथा कार्यकारिणी गठित किए जाने के लिए “जिला पर्यवेक्षक” नियुक्त किया गया हैं। जिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुशीला ठाकुर द्वारा महासमुंद जिला संयोजिका पूजा साईरानी एवं गरियाबंद जिला संयोजिका सरिता सिंह के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर महासमुंद तथा गरियाबंद जिले की ब्यूटीपार्लर संचालिकाओं, ब्यूटीशियन तथा मेकअप आर्टिस्ट की बैठक लेकर शीघ्र महासमुंद एवं गरियाबंद जिला इकाई का गठन किया जावेगा 

फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन  एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) द्वारा सम्पूर्ण भारत के राज्यों सहित छत्तीसगढ़ राज्य में ब्यूटी एक्सपर्ट,मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी पार्लर संचालनकर्ताओं सहित ब्यूटी इंडस्ट्रीज,फ़ैशन वर्ल्ड से जुड़ी हुई नारी शक्ति रूपी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग पर्सनल आइडेंटिटी, आत्मनिर्भरता,रोज़गार, आर्थिक स्वावलंबन, पात्र हितग्राही को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ , पात्र हितग्राही को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ, लीगल एडवाइज़ , ब्यूटी एजुकेशन, एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग सहित एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ राज्य तथा भारत के सभी राज्यों में “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन” ( FIPB & AIBPO) का गठन चरणबद्ध रूप से किया जा रहा हैं। जिसमें ब्यूटी पार्लर,ब्यूटी सैलून, स्पा पार्लर,ब्यूटी इंडस्ट्रीज़,फ़ैशन वर्ल्ड , फ़ैशन बुटिक्स,फ़ैशन डिज़ाइनर,ज्वेलरी डिज़ाइनिंग,मॉडलिंग,म्यूज़िक वर्ल्ड आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई समर्थ एवं सशक्त महिलाएं ,यंग टैलेंटेड युवतियों को सदस्यता अभियान संचालित करके मैंबर्स के रुप सम्मिलित किया जा रहा हैं । 

महासमुंद जिला संयोजिका पूजा साईरानी , गरियाबंद जिला संयोजिका सरिता सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट ऑबजर्वर  सुशीला ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही में महासमुंद एवं गरियाबंद जिले में महिलाओं एवं युवतियों तथा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए ब्यूटी एजुकेशनल सेमिनार,स्पेशल ट्रीटमेंट ट्रेनिंग,एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग,ब्यूटी एक्सपर्ट वर्कशॉप सहित विविध कार्यक्रम यंग ब्यूटी टेलेंट तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमोट करने के लिये , उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये ब्यूटी कॉन्टेस्ट,फ़ैशन शो,डान्स,म्यूज़िकल शो,छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली बहुरंगीय कला, संस्कृति तथा हमारे देश के अन्य राज्यों की गौरवशाली कला, संस्कृति पर आधारित मल्टी कलरफ़ुल प्रोग्राम आयोजित की जावेगी ।

महासमुंद तथा गरियाबंद जिला इकाई के गठन हेतु आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से – पर्यवेक्षक वीणा राशिद, सुशीला ठाकुर, पूजा साईरानी, सरिता सिंह, कीर्ति पटेल, गरिमा ध्रुव, शामली लिलहार , प्रियंका देवांगन, वर्षा राहुजा, शीतल मार्को, भावना गदमवार, सविता सेन, ज्योति विश्वास, मानिका सोनवानी, कृष्णा चक्रधारी, रेणुका जोशी, अनिता नासरे, सुधा, भावना ठाकुर, नैनी, गायत्री ठाकुर, दीक्षा जोशी, ममता साहू, शोभा देवी, साधना ठाकुर, माजदा खान, रिंकू सोनवानी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version