दानेश्वर देवांगन
मगरलोड (गंगा प्रकाश):- सतनामी समाज ब्लाक मगरलोड के समस्त पदाधिकारी गण कार्यकारणी एवं ग्रामीण अध्यक्ष सचिव सदस्य गण के सहयोग से परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए सतनाम शोभा यात्रा मधुबन धाम से कल दिनांक 01.12.22 से 3.12.22 तक सभी गांवों में पहुंचकर जय स्तंभ में पूजा अर्चना कर सतनाम संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाना है ।मधुबन धाम में प्रथम दिवस को पूजा अर्चना करने पश्चात मधुबन धाम से प्रस्थान कर ग्राम मोतिनपुर,हरदी,बेलौदी,धौराभाठा,करेली बड़ी,परसटठी,नहरडीह,चन्दना,भेंडरी,हसदा,खिसोरा,नवागांव,भोथीडीह,राकाडीह से मधुबन में समापन किया जायेगा। द्वितीय दिवस शुक्रवार को मधुबन धाम में पूजा अर्चना के पश्चात मधुबन से प्रस्थान कर मेघा,छोटीकरेली,डाभा,राजपुर,सरगी,जामली,मोहदी,अंजोरा,मोहेरा से मगरलोड में समापन किया जायेगा। तृतीय दिवस दिन शनिवार दिनांक 03.12.2022 को मधुबन धाम से प्रस्थान परसवानी,चारभाठा,भैसमुडी,सोनपैरी,चुचरुंगपुर,कोरेगांव,दुधवारा,शुक्लाभाठा,गाड़ाडीह से मधुबन धाम में समापन होगा। सतनामी समाज ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जन मानस को शामिल होने का आग्रह किया है।
There is no ads to display, Please add some


