मैनपुर(गंगा प्रकाश)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण बूथ कमेटी के अध्यक्ष महिला कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस ,युवा कांग्रेस ,शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, एनएसयूआई ,राजीव युवा मितान अध्यक्ष, गौठान समिति अध्यक्ष,मीडिया एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण को जिडार रोड के मंच पर चुनावी परिचर्चा हेतु आवश्यक बैठक रखी गई थी। जिसमे प्रमुख रूप से बिंद्रानवागढ़ के काग्रेस उम्मीदवार जनक ध्रुव एवं जिला अध्यक्ष भाव सिंग साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ब्लाक अध्यक्ष भोला जगत वली मोहम्मद धन्नाडी अशोक दुबे टीकम सिंह कपिल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोश भरा गया और आने वाले बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जोश खरोच के साथ देने का वादा किया। वही कार्यकर्ताओं द्वारा एक जुट होकर काम करने के लिए एकत्रित हुए। और सरकार की योजनाओं को लेकर हर गांव गली तक पहुंच कर लोगों से आशीर्वाद मांगने की बात कही गई।
प्रदेश में भूपेश बघेल के चौतरफा विकास पर जनता लगाएगी मुहर,,, जनक ध्रुव
बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने पिछले 5 वर्ष में हर वर्ग के लिए काम किया है चाहें वो किसानो की कर्जमाफी के साथ समर्थन मूल्य बोनस मे धान खरीदी हो या फिर आदिवासियो की जमीन वापस कर 65 प्रकार की लघुवनोपज को समर्थन मूल्य खरीदने की बात हो इसके अलावा बस्तर के अस्पताल को दुरुस्त करने के साथ साथ सड़कों का चौडीकरण किया गया ऐसे अन्य जनकल्याणकारी योजना से प्राभावित जनता बिंद्रानवागढ़ सहित पुरा प्रदेश कांग्रेस सरकार को पुनः राज्य में स्थापित करेंगे उक्त बातें बिंद्रा नवागढ़ बिंद्रा नवागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव ने कहा ध्रुव ने आगे बताया कि कोरोना जैसी महामारी को फेश करने के बाद करीब 3 साल में भूपेश बघेल सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विकासखंड स्तर पर हजारों स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला गया जिसमें आज गरीब किसान मजदूर के बच्चे उच्च क्वालिटी का शिक्षा हासिल कर रहे हैं ऐसे ही गांव के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य का लाभ दिलाने दाई दीदी मोबाईल क्लीनिक और हाट बाजार में मुफ्त इलाज किया जा रहा है सबसे खास बात भूमिहीन मजदूरो को हर साल 7 हज़ार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है मतलब देश की पहली सरकार है जो किसान मजदूर युवा महिलाएं सहित पशुओं को तक अपने योजना से संरक्षित करने का काम कर रही है शायद ही वजह है कि कांग्रेस को ही सत्ता की चाबी सौपने के लिए आम जनता ने कमर कश लिया है इसके साथ श्री ध्रुव ने यह भी बताया कि लोगों की अपेक्षा से ज्यादा भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के लिए काम किया है इसके अलावा शिक्षा स्वास्थ खेल सहित तमाम क्षेत्र में किए घोषणा को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार पूरा कर सकती है जिससे आम लोग भली भांति अवगत हैं इसलिए कांग्रेस की सरकार के चौतरफा काम काज पर मुहर लगाने का मन बना लिए है साथ ही जनक ध्रुव का यह भी मानना है की गौ माता राम पर कई पार्टी राजीनिति कर अपनी रोटी सेंक लेती है लेकिन कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी का सम्मान करते काम करती है देश का पहला राज्य है जो गौ मूत्र और 2 रुपए में गोबर खरीद रही इसके अलावा राम वनगमन पथ बनाने का काम किया है मतलब कांग्रेस सरकार ने प्रदेशवासियों के आस्था का खयाल भी रखा शायद यही वजह है कि कांग्रेस का काम काज लोगो के दिलो दिमाग में बैठा हुआ है ऐसे में इस बार भी कांग्रेस को शत प्रतिशत आशीर्वाद मिलेगा ताकि छत्तीसगढ़ महतारी और रहवासी का आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके।
भोला जगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व महामंत्री हुए कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस शासन की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा के कार्यकर्ता एवं महामंत्री सहित 50 कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर साथ चलने और कांग्रेस को जीत दिलाने के साथ प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार इस बार पुनः बनाने के लिए संकल्पित हुए ।जिसमे प्रमुख रूप से ग्राम हरदीभाटा से वन विभाग से सेवानिवृत्ति हुए लोचन निर्मलकर गोपी निर्मलकर गोपाल निर्मलकर वहीं भाजपा कार्यकर्ता ग्राम जाडापदर के उपेंद्र राठौर गन्नू राठौर विशेषर नागेश उग्र सिंह ध्रुव परसराम दाऊ माखन चौहान विष्णु निषाद और ग्राम जांगड़ा से भाजपा के महामंत्री रहे रोहित सिंन्हा पुरनो सिंन्हा जयराम नागवंशी जेठू राम झाखर के साथ 50 कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थामा है।
There is no ads to display, Please add some
