हरदीप छाबड़ा
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-मुरेटीटोला के आश्रित ग्राम भगवानटोला में विधायक इंद्रशाह मंडावी का गंवई बइठका कार्यक्रम रखा गया था।जिसमें ग्रामीणों ने शिकायत किया कि भगवानटोला से अरजकुंड मार्ग पर चलने लायक स्थिति नही है,कीचड़ के कारण लोग पैदल तक नही चल पा रहे थे,जिसे तुरंत संज्ञान में लेकर विधायक ने पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता को दूरभाष से संपर्क कर बुलाया एवम दिखवाया जिससे तुरंत वहा मुरूम डालकर वैकल्पिक व्यवस्था किया गया। जिसके राहगीरों को लाभ होगा,ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया।
There is no ads to display, Please add some
