बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहिंगा में आयोजित महाशिवरात्रि मेला एवं भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्यतिथि आशीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा हुए सामिल
सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की पूजा आरती कर क्षेत्रवासियो की सुख, समृद्ध की कामना..
हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को नैया पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए,आने वाले पीढ़ियों को उनके गौरव गाथा बताएं ताकि पुरातन संस्कृति की रक्षा की जा सके,निषाद समाज के ऊपर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है जो समाज को सदैव मिलता रहेगा,समय के साथ निषाद समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहा है,प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हर समाज के उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं निषाद समाज के मधुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद,संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंग निषाद के नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, निषाद समाज का उल्लेख रामायण काल से ही मिलता है जब प्रभु श्रीराम को वनवास जाते समय गुहा निषाद राज ने उनकी अगवानी की और त्रिवेणी संगम पार करवाया छत्तीसगढ मत्स्य नीति से आज निषाद समाज के लोगों का आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है,इस अवसर पर दिलीप निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज,मौजीराम साहू विधायक प्रतिनिधि, दरबारी राम साहू सदस्य जनपद पंचायत बेरला ने भी सभा को संबोधित किया साथ में छगन साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, रामबिलास निषाद,गणेश साहू,मोहित साहू, जगराखन साहू, लेखन यादव, रामकुमार साहू,पंचराम, बोधीराम निषाद,लीलाराम निषाद,भक्तूराम निषाद, मोहरलाल निषाद,शिवराज निषाद,किशन निषाद,हरिराम निषाद,अवधराम निषाद सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी रहे उपस्थित।
There is no ads to display, Please add some


