फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जय मॉ मौली मेसन मजदूर कल्याण संघ द्वारा धूमधाम से उत्साह के साथ सोमवार 17 सिंतबर की सुबह नगर के नए बस स्टैण्ड में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर दिनभर पूरी मस्ती एवं पूजा अर्चना के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई। रात्रि में कार्यक्रम में विधायक अमितेष शुक्ला शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने पृथ्वी के सृजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उसी प्रकार आप लोगों ने भी भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कठोर मेहनत कर अपने काम कला का कौशल परिचय दिया है। और आप सभी लोगों की चाहत से मैं आप लोगों के बीच आया हूॅ। इसी तरह मेरे प्रति आप का सदैव प्रेम बना रहे। आने वाले दिनों में भी मुझे आप लोगों के साथ ही आवश्यकता पड़ेगी। श्याम भैया इस क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव कार्य करते रहे है। यह सभी कार्य आप लोगों के प्रेम का नतीजा है। अंचल में माता घटारानी, जतमई के विकास के लिए हमने प्रयास किया जिसके तहत छत्तीसगढ़ में यह स्थल प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते रहते है। हमने विकास कार्यो में कोई कमी नहीं की। विधानसभा में हमारे विकास कार्य दिखते है। कुछ लोग धर्म जाति के राजनीति कर आप लोगों को बहकाने का प्रयास करेंगे जिसमें आप लोगों के बहकना नहीं है। मैं जब भी संकट में पड़ा हूॅ। तब भी आप लोगों ने मुझे साथ दिया है। भगवान विश्वकर्मा आप लोगों की सभी मनोरथ पूरी करें। उन्होंने जय मॉ मौली मेसन मजदूर कल्याण संघ के 5 लाख रूपए भवन निर्माण के लिए घोषणा की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, ओमप्रकाश बंछोर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, करीम खान, कमलेश यदु, अतुल श्रीवास्तव, राजेन्द्र सूर्यवंशी, अनिल चंद्राकर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, टिकेश साहू, युवराज सिन्हा, मनोज सोनवानी, कमल भारती, रोहित साहू, केदार धु्रव, मेंशन मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष कृष्णा साहू, जयचंद साहू, मंथिर साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंचल के ग्राम बेलर, बोड़़की, छुईहा, चरभट्ठी में रविवार को पंडाल बनाकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं दिनभर भजन कीर्तन, रामायण पाठ, भगवान की झांकी का कार्यक्रम रखा गया था। इसी तरह ग्राम पसौद में कामगारों के द्वारा विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलघानी बोर्ड के सदस्य शैलेन्द्र साहू का मंच में भव्य स्वागत किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version