अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुये भयादोहन कर लाखों रुपये की वसूली करने वाले मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपये की मोटी रकम वसूली करने संबंधी मामले में थाना सिटी कोतवाली में कुल पांच अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण में पूर्व में पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ पर प्रकरण में संलिप्तता तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्र. 260/2024 धारा 384,389, 212 , 34 , अपराध क्र. 261/2024 धारा 384 , 389 , 34 एवं अपराध क्र. 262/2024 धारा 384, 389 , 34 में आज आरोपिया हीराकली चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनाडीह पुलिस चौकी करहीबाजार थाना सिटी कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


