लगातार मिल रही आप को समर्थन चलेगी अब झाड़ू होगा तीसरा विकल्प
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। आम आदमी पार्टी की प्रथम गरियाबंद जिला में उदय होने पर आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सिया राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी की कार्यकर्ता काफी उत्सुक है और दिन व दिन सदस्यता बढ़ती जा रही है।अब तक कुल दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक जुड़ चुके है और हम दावे के साथ कहते है कि बिंद्रानवागढ़ सीट को भारी मतों से विजयी हासिल करेंगे क्योंकि क्षेत्र की जनता समझ चुकी है । कि विकास के झूठे वायदे करने वाली कांग्रेस भाजपा पार्टी केवल प्रलोभन देना जानती है वस्तु स्तिथि में देखा जाय तो विकास शून्य है ।5 साल हमने काग्रेस शासन को देखा और 15 साल भाजपा को , क्योंकि क्षेत्र की जनता के तीसरा विकल्प नहीं था अब तीसरा विकल्प आप की पार्टी क्षेत्र की जनताओ की पार्टी मैदान उतर गई ।हमे जरूर जनताओ का विश्वास मिलेगा।क्योंकि क्षेत्र सहित प्रदेश एवं देश के मुद्दों को लेकर के आम आदमी पार्टी हमेशा से ही संघर्ष कर रही है और दिल्ली एवं पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार विकास कर रही है वह किसी से छिपा नहीं है जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता भागीरथी मांझी ने दामन थामा है जिससे पार्टी की मनोबल और बढ़ गई है इस बार बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा चुनाव में त्रिकोणी संघर्ष देखी जाएगी श्री ठाकुर ने आगे कहा कि आप की प्रत्याशी इस बार जनता के हित को लेकर के जनता के दरबार में पहुंचेगी और मूलभूत सुविधा सहित अनेक समस्याओं से रूबरू होकर के इस विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर सदस्यता बढ़ाई जाएगी भागीरथी मांझी जी की आने से बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा चुनाव रोचक रहेगी।
There is no ads to display, Please add some
